सरकार जनता के द्वार

सरकार जनता के द्वार

लोकेशन – मंगलौर
रिपोर्टर – अनुज सैनी, मंगलौर

नारसन विकास खंड के लाठर देवा गांव में आज सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे डिप्टी कलेक्टर शालिनी मौर्य ने शिरकत की, जिसने स्थानीय लोगो द्वारा अधिकारियों को जन समस्याओं से अवगत कराया गया । जन समस्या सुनने के उपरांत तत्काल संबंधित अधिकारियों को समस्या निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

वहीं इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर शालिनी मौर्य ने बताया कि आज के कार्यक्रम में जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया और साथ ही लोगो की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।