

गणेश नेगी पौड़ी

पौड़ी शहर में कुत्तों के आंतक से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ में कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट में एसडीएम का घेराव,

बीते दो दिनों से लगातार शहर में कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जिसको देखते हुए एसडीएम मुक्ता मिश्रा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को मौके पर बुलाया जहां पर डॉग बाइट का शिकार हुए कुछ लोग मौजूद थे उन्होंने बताया कि किस प्रकार से आवारा कुत्ते शहर में मुसीबत खड़ी कर रहे हैं झुंड में चल रहे कुत्ते अचानक व्यक्तियों पर हमला कर दे रहे हैं।


और कभी तो अकेला कुत्ता भी किसी भी व्यक्ति को घायल कर जा रहा है। मामले में आवारा कुत्तों से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन तथा जिला प्रशासन से स्थानीय लोगों तथा कांग्रेस ने मांग की। इस दौरान ईओ नगर पालिका गौरव भसीन तथा सभासद अनीता रावत आमने सामने आ गए। मुद्दों को लेकर जमकर तकरार भी हुई स्थानीय लोगों ने बताया कि पालिका प्रशासन को जागरूकता के लिए वाहनों के माध्यम से लोगों को सतर्क करना चाहिए वही एसडीएम मुक्ता मिश्रा ने कहा कि प्रशासन मामले को लेकर गंभीर है और जल्द ही समस्या निस्तारण के लिए कदम उठाए जाएंगे।



