9.8ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया

9.8ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया

स्थान। सितारगंज।

रिपोर्टर। तनवीर अंसारी

सितारगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वही पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 9.8 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सितारगंज कोतवाली पुलिस ने नकटपुरा चौराहा अमरिया रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चालक चांद बाबू पुत्र अहमद निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल निवासी बाईपास कॉलोनी वार्ड नंबर 12 सितारगंज को रोककर चेक किया

तो अभियुक्त चांद बाबू के कब्जे से छोटी-छोटी पुडियो में 9.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अवैध स्मैक और मोटरसाइकिल को कब्जे पुलिस ने लिया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।