अपराधियों का काल संदीप पिलख्वाल बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज खटीमा ने एम वी एक्ट का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहनों के काटे चालान

अपराधियों का काल संदीप पिलख्वाल बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज खटीमा ने एम वी एक्ट का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहनों के काटे चालान

स्थान खटीमा जनपद उधमसिंह नगर

रिपोर्ट अशोक सरकार

उत्तराखंड राज्य में जिला ऊधमसिंहनगर की कोतवाली खटीमा के अंतर्गत लगने वाली बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप पिलख्वाल अपराधियों के लिए काल बने हुए हैं कानून का सही प्रकार से पालन ना कराने वाले और कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कड़ा शिकंजा कसने का काम बाजार पुलिस चौकी के पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल द्वारा लगातार किया जा रहा है। बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप पिलख्वाल द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया वाहन चालकों के नियमित चालान किए जाने का सिलसिला जारी है उनके द्वारा वाहन चालकों के चालान करते समय वाहन चालको को वैद्य कागजातों को साथ में रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट लगाने की सख्त हिदायत दी जा रही है

और जो लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं उनके नगद चालान और कोर्ट के चालान किए जा रहे हैं। कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का काम किया जा रहा है उनके द्वारा यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद रखते हुए शहर में अमन चैन बरकरार रखने का कार्य किया जा रहा है चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल द्वारा बिना हेलमेट वाहन चालन करने वाले दुपहिया वाहन चालकों के 52 नकद चालान किए गए और दो पहिया वाहन चालको से 29500 रुपए का संयोजन शुल्क वसूल किया गया इसके अलावा उन्होंने कोर्ट का भी चालान किए। पहली बार यह देखने को मिला है कि खटीमा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के समय कोई भी प्रभावशाली व्यक्ति आ जाए उनकी सिफारिश भी नहीं सुनी गई।