

रिपोर्ट- नसीम अहमद
जिला- अल्मोड़ा

कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज एक दिवसीय अल्मोड़ा दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विकास भवन मे कृषि, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की…. मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से जिले में आपदा से कृषि भूमि को हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति के बारे में जाना…. मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा


कि अल्मोड़ा के लिए राहत की बात है कि आपदा से कोई नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार किसानों के हित में काम रही है। धामी सरकार 2025 तक उत्तराखंड में कृषि, उद्यान व मिलेट्स के उत्पाद को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।



