विधायक बेहड़ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार तथा सड़क का किया लोकार्पण

विधायक बेहड़ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार तथा सड़क का किया लोकार्पण

रिपोर्ट – राजू सहगल।
लोकेशन – किच्छा।

विधायक तिलकराज बेहड़ ने विधानसभा के ग्राम राघवनगर में लगभग 8 लाख की लागत से विधायक निधि से निर्मित किये गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार तथा सड़क का फीता काटकर लोकार्पण किया | विधायक बेहड़ ने कहा कि विधायक निधि तथा अन्य योजनाओं से पूरी विधानसभा में विकास कार्य कराये जा रहे है, प्रथम वर्ष में अपनी विधायक निधि से उन्होंहे अतिमहत्वपूर्ण सडको का निर्माण कराया है जिनकी हालत बहुत खराब थी, अब अगले वर्षो में वे विधानसभा की एक एक सड़क को बनाने हेतु प्रयासरत हैं तथा उनका पूरा प्रयास है कि क्षेत्र में विकास अधिक से अधिक हो सके |


इससे पूर्व समस्त राघवनगर के ग्रामवासियों ने एकत्रित होकर अपने का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया और विधायक बेहड़ का गाँव में सड़क तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया। विधायक तिलक राज बेहड ने ग्रामवासियों के साथ ग्राम राघवनगर तथा आस पास के गाँवों के विकास हेतु सुझाव मांगे तथा विस्तृत चर्चा की | बेहड़ ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना तथा सभी विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही ।

इस दौरान किन्नू शुक्ला,प्रेम आर्या, अशोक चुग,कर्नल प्रमोद शर्मा ,नरेद्र मणि त्रिपाठी , चन्द्र प्रताप सिंह ,जितेश राय,गौरव बेहड़,संजय राय,नारायण गुड्डू,विनोद कुशवाह ,विजय यादव कुशवाह ,राकेश कुमार ,गुरदास कालड़ा ,रवि कुमार,जगजीवन लाल,बंटी गाबा,शिवाजी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे |