

रिपोर्टर -रिजवान अली

स्थान -गदरपुर

गदरपुर के निकटवर्ती पिपली नंबर एक गांव में देश बंधु इंटरमीडिएट कॉलेज में bdo भर्ती परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मामले की जानकारी देते हुए शिक्षक भूधर सरकार ने बताया


कि देश बंधु इंटरमीडिएट कॉलेज में जिले का सबसे बड़ा bdo परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसमें सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है पुलिस की व्यवस्था यहां पर है धारा 144 लागू की गई है


नकल विहीन परीक्षा करने के लिए देशबंधु इंटरमीडिएट कॉलेज में हम लोग पूरी तरह तैयार हैं जहां पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल रोकने के लिए सभी कमरों के आगे डिवाइस जैमर लगाए गए हैं बिजली पानी की निर्बाध सप्लाई यहां पर रखी गई है हमारी ओर से नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।।


