

रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चोमेल में एक जानलेवा हादसा होने से बाल-बाल बच गया भारी बारिश के चलते शनिवार देर रात लगभग 12:00 बजे के आसपास ग्रामीण हयादराम के आवासीय भवन की एक तरफ की दीवार धराशाई हो गई उस समय हयादराम अपने आवासीय भवन में अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ सो रहा था दीवार गिरने की आवाज सुनकर हयात राम ने अपने परिवार के साथ किसी तरह भागकर जान बचाई और अपने पड़ोसी के घर में शरण ली रविवार को चामी के ग्राम प्रधान प्रकाश महर ने जानकारी देते हुए बताया


कि हयादराम के परिवार को चोमैल के पंचायत घर में रखा गया है उनके व अन्य ग्रामीणों के द्वारा हयाद राम के परिवार की खाने पीने की व्यवस्था करी जा रही है उन्होंने कहा कि हयादराम की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है वहीं इस घटना के बाद राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही सामने नजर आई सूचना देने के बाद भी राजस्व विभाग का कोई भी कर्मचारी अभी तक मौका मुआयना तक करने नहीं आया ना ही हयाद राम के परिवार की सुध ली गई है


महर ने बताया इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास से बन रहे संजय राम के मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है वही भवन स्वामी हयादराम व ग्रामीणों ने प्रशासन से उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग उठाई है भवन छतिग्रस्त होने से हयादराम के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है उन्हें अपने मवेशियों को भी दूसरों की गौशाला में बांधना पढ़ रहा है तथा खुद परिवार सहित पंचायत घर में शरण ली हुई है प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए


