

रिपोर्ट – राजू सहगल।
स्थान – किच्छा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा कोतवाली अंतर्गत चौकी कलकत्ता फार्म पुलिस टीम द्वारा भगवानपुर तिराहे से अभियुक्त स्वर्ना सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी नई बस्ती, शहदौरा, थाना पुलभट्टा, जनपद उधम सिंह नगर को मोटर साइकिल प्लैटिना रजिस्ट्रेशन संख्या UK06AV-7261 मे एक सफेद कट्टे के अंदर लगभग 105 पाउच (लगभग 35 लीटर) में अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना किच्छा में FIR NO.245/23


धारा 60/72 EX ACT बनाम स्वर्ना सिंह उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।



