सितारगंज में मंडी समिति की ओर से लगाया गया टमाटर स्टॉल, 80रू में मिलेंगे टमाटर

सितारगंज में मंडी समिति की ओर से लगाया गया टमाटर स्टॉल, 80रू में मिलेंगे टमाटर

रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

सितारगंज में कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से टमाटर के बढ़ते दामों को देखते हुए सितारगंज मंडी समिति में सस्ते दामों पर टमाटर बेचने के लिए एक स्टॉल लगाया गया जिसमें बाजार दामों से कम दामों पर टमाटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं
वही कृषि मंडी समिति के सचिव विनोद कुमार ने बताया

कि इस बार टमाटर का उत्पादन कम हुआ है इसके मद्देनजर बाजार में टमाटर के दाम 120 से 160 तक पहुंच गए हैं।वहीं उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सितारगंज कृषि मंडी समिति की ओर से बाजार दामों से कम ₹80 प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेचने के लिए स्टॉल लगाया गया है। ताकि टमाटर लोगो को सस्ते दामों पर उपलब्ध हो सकें।