उत्तराखंड- कैमरे के भरोसे दुकानदार ने छोड़ा गल्ला, चोर ने किया हाथ साफ, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड- कैमरे के भरोसे दुकानदार ने छोड़ा गल्ला, चोर ने किया हाथ साफ, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार में एक चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद हुई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के खड़खड़ी में एक चोर ने कपड़े की दुकान पर हाथ साफ कर दिया। जिस वक्त दुकान पर कोई मौजूद नहीं था,

उसी समय चोर ने मौका पाकर गल्ले से कैश उड़ा दिया।सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि चोर दबे पांव दुकान में दाखिल होता है और फिर मौका देख कर गल्ले से कैश जेब में डालकर रफूचक्कर हो जाता है।

दुकान के मालिक की तहरीर पर खड़खड़ी पुलिस चौकी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोर की तलाश में जुट चुकी है