
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

मकान के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार रामपुर रोड गली नंबर तीन निवासी खुशबू पत्नी नरेंद्र गुप्पा ने आरोप लगाया कि घरेलू काम में व्यस्त थीं। इसी दौरान कमरे से तोड़फोड़ होने की आवाज आई। जो दो साल पहले यहीं रहने वाला ललित गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता कर रहा थाआरोप है


कि विरोध पर ललित ने उसे गाली दी, धक्का देकर गिरा दिया और इतना ही नहीं उसने लोहे की कुर्सी से सिर पर मार दिया। जिससे उसे गंभीर चोटे आई। शोर सुनकर जेठ नीरज गुप्ता आए तो उन्हें भी लहूलुहान कर दिया। हमले में नीरज का सिर में भी चोटे आई। वहीं पुलिस को सौंपी दूसरे पक्ष की तहरीर में ललित गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि वह रामपुर रोड गली नंबर तीन में रहते है, और मकान बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा हैआरोप है कि घटना के दिन ललित अपने घर से सामान बाहर निकल रहा था, तभी विजय कुमार गुप्ता, नीरज कुमार गुप्ता, नरेन्द्र कुमार गुप्ता व इन तीनों की पत्नियों ने सामान निकालने से मना कर दिया और कहा मकान हमरा है।

तीनों भाई व उनकी पत्नियों ने मेरे भाई व उसकी पत्नी को पीटा, गाली-गलौज और जान से मरने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।


