लोहाघाट में जल संस्थान के खिलाफ लोगों का भड़का गुस्सा लोहाघाट जल संस्थान कार्यालय में करी तालाबंदी

लोहाघाट में जल संस्थान के खिलाफ लोगों का भड़का गुस्सा लोहाघाट जल संस्थान कार्यालय में करी तालाबंदी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट नगर में हो रही भीषण पेयजल किल्लत को लेकर आखिर नगर वासियों का सब्र का बांध टूट गया सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में नगर के आक्रोशित महिला और पुरुषों ने जल संस्थान कार्यालय में जाकर जोरदार नारेबाजी करते हुए जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर दी आक्रोशित महिलाओं ने कहा जल संस्थान के द्वारा नगर में 4 से 5 दिन में मात्र 30 मिनट पानी दिया जा रहा है पानी ढोते-ढोते व हैंडपंप चलाते-चलाते महिलाओं की हालत खराब हो चुकी है तथा महिलाओं के अन्य कार्य काफी ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं और जल संस्थान पूरे महीने का बिल वसूल रहा है महिलाओं के द्वारा जल संस्थान के कर्मचारियों को काफी खरी-खोटी सुनाई गई

वही नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा जल संस्थान के अधिकारियों से बार-बार कहने के बावजूद नगर वासियों को पेयजल उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है दोपहर 11:00 बजे तक जल संस्थान का कोई भी सक्षम अधिकारी कार्यालय में मौजूद तक नहीं है और नगर में पेयजल के लिए जनता में हाहाकार मचा हुआ है लोग किलोमीटर दूर से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं वर्मा ने कहा जल संस्थान के अधिकारियों को एक हफ्ता पहले नोटिस दिया था फिर भी अधिकारी सोए रहे जिस कारण मजबूर होकर आज उन्हें जनता को साथ लेकर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी करनी पड़ी अध्यक्ष वर्मा ने कहा जब तक जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के द्वारा लोहाघाट आकर समस्या का समाधान का नहीं किया जाता है तब तक जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी चलते रहेगी इसके अलावा एक विशाल जन आंदोलन जल संस्थान के खिलाफ चलाया जाएगा अगर इस दौरान कोई अनहोनी होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जल संस्थान के अधिकारियों की होगी अध्यक्ष वर्मा ने कहा जल संस्थान के अधिशासी अभियंता व अन्य अधिकारी कानों में उंगली डालकर सोए हुए हैं

उन्हें लोहाघाट नगर की जनता की समस्या से कोई लेना-देना तक नहीं है वहीं नगर पालिका के सभासद राजकिशोर शाह ने कहा जल संस्थान के अधिकारी कार्यालय में मिलते तक नहीं है या तो जल संस्थान नगर वासियों को पेयजल उपलब्ध करवाएं अन्यथा नगर में जल्द जल संस्थान के खिलाफ पेयजल कनेक्शन हटाओ अभियान चलाया जाएगा वही तालाबंदी के बाद जल संस्थान के कर्मचारी कार्यालय के बाहर नजर आए