
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार नगर निगम, हरिद्वार महापौर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नगर मजिस्ट्रेट, हरिद्वार को एक ज्ञापन देते हुए नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।


जिसमें उन्होंने बताया कि नगर निगम, हरिद्वार की सम्पत्ति देवपुरा स्थित आवास पर बिना अनुमति के उक्त आवास पर व्यवसायिक गतिविधियों पाई जाने पर तथा बिना बिजली कनेक्शन के बिजली चोरी पर उक्त महिला के विरुद्ध थानाध्यक्ष, नगर कोतवाली, हरिद्वार को प्राथमिकी दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र भी दिया गया, परन्तु आज तक उक्त महिला के विरूद्ध कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है, जो एक चिंता का विषय है।इसलिए सादर अनुरोध है कि नगर निगम, हरिद्वार स्थित देवपुरा आवास पर बिना निगम की अनुमति के काबिज पाई

महिला द्वारा व्यवसायिक गतिविधियों एवं बिजली चोरी करने पर उक्त महिला के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में प्राथमिकि दर्ज करने हेतु अपने स्तर से थानाध्यक्ष, नगर कोतवाली, हरिद्वार को निर्देशित करने का कष्ट करें


