
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में 21 असिस्टेंट प्रोफेसर को शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र सौंपे। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नवनियुक्त हुए डॉक्टरों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे।


इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार डॉक्टरों की कमी को दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में मेडिकल कॉलेजों 171 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 2025 तक मेडिकल कॉलेजों में 90% फैकल्टी उपलब्ध कराई जाएगी और इसके अलावा जल्द 3000 नर्सिंग स्टाफ की भी भर्ती की जाएगी।टेक्निशियन, x-ray टेक्निशियन के 350 पदों पर जल्द भर्ती होगी।

25 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में बना ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा, इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी,पूर्व राज्य मंत्री अनिल कूपर डब्बू समेत तमाम पार्टी नेता मौजूद थे।


