
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

उत्तरकाशी मे चारधाम यात्रा अपने चरम पर है, ऐसे मे उत्तरकाशी पुलिस यात्रा सुरक्षित सम्पन्न करवाने हेतु पुरी तरह से मुस्तैद है, यात्रियों को सुरक्षित व सुगम यात्रा करवाने के लिए चौबीस घंण्टे तत्पर है। आज 15.05.2023 को गंगोत्री नेशनल हाइवे, देवीधार के पास निरीक्षक यातायात, राजेन्द्र नाथ अपनी पुलिस टीम के साथ यातायात व्यवस्था ड्यूटी पर थे, इसी दौरान उनको तीर्थ यात्रियों की एक बस UK07PA-2299 गलत तरीके/स्पीड मे आते हुयी दिखी,


यातायात कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुये बस को रोककर चैक किया गया तो बस चालक शराब के नशे धुत पाया गया, पुलिस द्वारा चालक को 185 पुलिस एक्ट में गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। मोटर मालिक से सम्पर्क कर तीर्थ यात्रियों को दूसरे चालक व बस की व्यवस्था कराने हेतु बताया गया। तीर्थ यात्रियों को आज कैलास आश्रम उत्तरकाशी में रुकवाया गया। बस में मध्यप्रदेश के 40 श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे,श्रद्धालुओं द्वारा बताया गया कि हम लोग मध्यप्रदेश से चारधाम यात्रा पर आये हैं, बस को हमारे द्वारा ऋषिकेश से बुक किया गया था।

सर, हम इस बस चालक के साथ बिल्कुल भी यात्रा नहीं करेंगे यह रास्ते में भी अनियंत्रित तरीके से बस चला रहा था। सभी श्रद्धालुओं के द्वारा यातायात कर्मियों की सक्रियता की प्रशंसा करते हुये पुलिस कर्मियो का आभार प्रकट किया गया


