
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -सचिन कुमार

स्थान -देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का कल 100वां एपिसोड है। इस कार्यक्रम का आयोजन देश के साथ-साथ प्रदेश में भी बीजेपी ने बृहद तरीके से मनाने का फैसला लिया है। सांसदों और मंत्रियों को भी अलग-अलग स्थानों पर मन की बात सुनने का जिम्मा सौंपा गया है।


वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल में मन की बात कार्यक्रम में रहेंगे जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट माणा गांव में मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। साथ ही राज्य के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है।कार्यक्रम का आयोजन राजभवन में भी किया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी है। उन्होंने दावा किया कि पीएम के मन की बात को 23 करोड़ देशवासी नियमित रूप से सुनते हैं। जबकि इस कार्यक्रम को 100 करोड लोग सुन चुके हैं। बताया कि मन की बात सुनने से कई लोगों को प्रेरणा मिली है।

जबकि इसी कार्यक्रम के तहत विदेशी उत्पादों में कमी और स्वदेशी उत्पादो को बढ़ावा मिला है। महेंद्र भट्ट ने यह भी दावा किया है कि राज्य के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कई मायनों में अहम रही है


