मौसम अपडेट (देहरादून) येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी.3 मई तक रहेगा इस तरह का मौसम

मौसम अपडेट (देहरादून) येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी.3 मई तक रहेगा इस तरह का मौसम

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

देहरादून-: मौसम का दिन पर दिन मिजाज बदलता जा रहा है राज्य में 3 मई तक मौसम पूर्व अनुमान के तहत ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि 29 अप्रैल से लेकर 1 मई तक राज्य में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा ओला वृष्टि तथा झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 29 अप्रैल से 3 मई तक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों विशेषकर 3500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जारी की हैमौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार राज्य में 2 मई और 3 मई को कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने तथा तेज बरसात होने के साथ झक्कड़ 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है

साथ ही येलो अलर्ट के तहत 29 अप्रैल से 1 मई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने ओलावृष्टि होने तथा झोकेदार हवाएं 40 किलोमीटर से 50 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना है मौसम विभाग का कहना है कि ओलावृष्टि से वृक्षारोपण बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है इसलिए इन दिनों बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है