हरिद्वार में पॉड टैक्सी योजना को लेकर व्यापारियों का विरोध

हरिद्वार में पॉड टैक्सी योजना को लेकर व्यापारियों का विरोध

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार में पॉड टैक्सी योजना को लेकर व्यापारियों का विरोध बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर से इस योजना के विरोध में अपर बाजार के व्यापारियों ने घंटे घड़ियाल बजाकर प्रदर्शन किया और राज्य सरकार से पॉड टैक्सी योजना का रूट बदलने की मांग की।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पॉड टैक्सी योजना का विरोध करने पर भी सरकार ने इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि हरिद्वार के बाजारों में पॉड टैक्सी चलाई गई तो यहां का व्यापार चौपट हो जायेगा। न तो यहां से कुंभ मेले की पेशवाई निकल पाएंगी और न ही अन्य शोभायात्राएं।

व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार को हरिद्वार में पॉड टैक्सी चलाना ही है तो इसका रूट बदलना होगा। और यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती तो इस योजना का चरणबद्ध तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा।