प्रदेश के कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल शुक्रवार को उत्तरकाशी पहुंचे

प्रदेश के कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल शुक्रवार को उत्तरकाशी पहुंचे

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

खबर उत्तरकाशी से है जहां प्रदेश के कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल शुक्रवार को उत्तरकाशी पहुंचे। तदोपरांत उन्होंने जिला सभागार में आयोजित जिला योजना बैठक में प्रतिभाग किया। प्रभारी मंत्री ने वर्ष 2023-24 हेतु जनपद के विकास के लिए 70 करोड़ 83 लाख 28 हजार रुपए का परिव्यय अनुमोदित किया वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना तथा पुनर्गठन उत्तराखंड सरकार एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला योजना समिति वर्ष 2023-24 के परिव्यय संबंधी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वर्ष 2023-24 हेतु जनपद उत्तरकाशी के विकास के लिए 7087.28 लाख रुपए का परिव्यय अनुमोदित किया गया।प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने कहा कि जिले के विकास के लिए आज परिव्यय अनुमोदित किया गया है। साथ ही नियोजन समिति के सदस्यों को 10 मई तक अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रस्ताव सम्बंधित विभाग को देने को कहा। उन्होंने गत जिला योजना में किए गए कार्यों की स्थलीय निरीक्षण के निर्देश टास्क फोर्स को दिए। साथ ही कहा कि जिन चालू योजनाओं पर काम चालू है उन्हें गुणवत्ता के साथ धरातल में उतारा जाय। जिला योजना के बजट में इस बार उद्यान विभाग का बीस प्रतिशत बजट कम किया गया है। जिसे अतिरिक्त धनराशि के रूप में कृषि विभाग को अनुमोदित किया गया। ताकि ग्रामीण क्षेत्रो में जंगली जानवरो से फसलों को बचाने के लिए घेरबाड़ की जा सके।

जिला प्रभारी मंत्री ने कहा की जिला योजना की नई गाइडलाइन के अनुसार इस बार तीन लाख से नीचे की छोटी योजनाओं को सम्मलित नही किया जायेगा। सार्वजनिक हित की बड़ी योजनाओं को जिला योजना में शामिल किया जाएगा। ताकि योजना से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।