

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

चंपावत जिले में आजकल लंपी वायरस ने कहर मचा रखा है जिस कारण जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में कई मवेशी गंभीर रूप से बीमार पड़े हुए हैं तथा कई मवेशियों की मौत भी हो चुकी है लोहाघाट ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी आजकल लंपी वायरस का काफी प्रकोप हो रहा है जिस कारण सीमावर्ती क्षेत्र में काफी पशु बीमार पड़े हुए हैं मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी के द्वारा जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पी एस भंडारी को सीमावर्ती क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाकर पशुओं का उपचार करने के कड़े निर्देश दिए गए थे


जिसके बाद पशुपालन विभाग जागा और पशुपालन विभाग लोहाघाट के द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ डी के चंद के नेतृत्व में सीमावर्ती मटियानी क्षेत्र में पशु चिकित्सकों की टीम ने जाकर पशुओं का उपचार कर लंपी वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए मवेशियों में टीकाकरण किया डॉक्टर चंद ने बताया टीम के द्वारा सीमावर्ती कायल, मटियानी लोजनी ,सिरोड़ी ,दसलेख आदि क्षेत्रों में जाकर पशुओं का लगातार उपचार कर टीकाकरण किया जा रहा है तथा स्थिति कंट्रोल में है उन्होंने बताया टीम ने मटियानी क्षेत्र में जाकर 35 से 40 पशुओं का टीकाकरण किया तथा ग्रामीणों को पशुओं के बचाव हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गई उन्होंने कहा टीम लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में जाकर पशुओं का उपचार कर रही है डॉक्टर चंद् ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं भी लंपी वायरस का प्रकोप हो रहा है

तो तुरंत पशु चिकित्सालय में संपर्क कर सकते हैं वही सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा डीएम चंपावत व पशुपालन विभाग को धन्यवाद दिया गया टीकाकरण अभियान मैं डॉक्टर जनक चंद ,डॉ हरीश पंत ,डॉ जतिन खर्कवाल, फार्मासिस्ट पूजा विश्वकर्मा ,गोविंद तिवारी आदि शामिल रहे



