मौसम विभाग की जारी चेतावनी पर जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर आईआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारी व विभागीय नोडल अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए निर्देश

मौसम विभाग की जारी चेतावनी पर जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर आईआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारी व विभागीय नोडल अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए निर्देश

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

मौसम विभाग द्वारा जनपद के कुछ स्थानों पर 20 व 21 अप्रैल को गरज के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र बौछार होने की संभावना व्यक्त करते हुए यलो अलर्ट दिया गया है। जिसको देखते हुए जिला अधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जनपद में तहसील स्तर पर आईआरएस प्रणाली के नाम सभी अधिकारी व विभागीय नोडल अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने तत्परता बनाए रखते हुए सावधानी सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरतने तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आपदा संबंधित सूचना जिला आपदा कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने को कहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई व एडीवी के मोटर मार्ग के बाधित होने की स्थिति में बंद तथा खोले गए मोटर मार्गों से संबंधित जानकारी आगरा कंट्रोल रूम में दी जाएगी।

कहा कि सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में बने रहेंगे। सभी चौकी-थाने आपदा संबंधित उपकरणों एवं वायरलेस सेट सहित अलर्ट एवं क्रियाशील अवस्था में रहेंगे। बताया कि इस दौरान किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।