
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -–भगवान सिंह

स्थान -पौड़ी

पौड़ी जिले की एसएसपी श्वेता चौबे ने उत्तरप्रदेश में माफिया आतिक अहमद और उसके साथी की हत्या होने के बाद अब पौड़ी जिले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश जिले के समस्त थाना प्रभारियों को दिए हैं


एसएसपी ने जिले के बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद रखने के निर्देश भी पुलिस टीम दिए हैं जिससे उक्त घटना के बाद संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा सके, वहीं अपने अपने थाना क्षेत्र में थाना प्रभारियों को पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश भी एसएसपी ने दिए हैं

और हर समय सतर्क रहने को कहा है एसएसपी ने बताया की आतिक अहमद और उसके साथी की हत्या के बाद से ही पुलिस टीम को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है।


