
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान- देहरादून

सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महोदय द्वारा SDRF, उत्तराखण्ड से मुख्य आरक्षी श्री राजेन्द्र नाथ व श्री रवि चौहान को उनके द्वारा किये गए विशिष्ट व सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि श्री राजेन्द्र नाथ द्वारा पर्वतारोहण के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक कीर्तिमान स्थापित कर राज्य व देश का नाम ऊंचा किया है व आगे भी लगातार राज्य का नाम व मान बढ़ाने हेतु प्रयासरत है


इधर श्री रवि चौहान द्वारा उच्चतुंगता क्षेत्रों में सूझ-बुझ व साहस का परिचय देते हुए अनेक रेस्क्यू अभियानों को सफलतापूर्वक संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया गया है।मुख्यमंत्री महोदय द्वारा कहा गया कि अपने क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोग समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। इन लोगों ने समाज के हित में अपना सर्वस्व समर्पित करने का कार्य किया है,

राज्य में लोक प्रहरी जैसी संस्थाएं न केवल सामाजिक दायित्वों को पूरा कर रही है बल्कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के प्रयासों में लगी सभी संस्थाओं, संगठनों के प्रयास सराहनीय है


