
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

विजुअल:केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट में आज 50वी जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक विद्यालय स्तरीय गणित व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप त्यागी के द्वारा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के 200 बच्चों ने 60 से अधिक विज्ञान ,गणित व पर्यावरण विज्ञान के एक से बढ़कर एक मॉडल प्रदर्शित किए । प्रवक्ता भौतिक विज्ञान कृष्ण सिंह रावत के निर्देशन में प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया


गया इस दौरान विज्ञान शिक्षक श्री नवीन ध्यानी, डा . याराय्या कोंद्रू , आर के जदली व सुश्री सोनिका ने छात्रों का मार्ग दर्शन किया। प्रवक्ता रावत ने बताया कि 7 चुने गए सर्वश्रेष्ठ मॉडलो का प्रदर्शन संभागीय स्तर प्रदर्शनी में किया जाएगा जो कि केंद्रीय विद्यालय हरिद्वार में आयोजित की जानी है।

इस अवसर में प्राचार्य संदीप त्यागी के द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं के बनाए गए मॉडलों का निरीक्षण कर उनके प्रयासो को सराहा गया प्राचार्य त्यागी ने कहा इस प्रकार की प्रदर्शनी बच्चों की वैज्ञानिक क्षमता को निखारने में काफी सहायक सिद्ध होती है उन्होंने कहा आज के यही नन्हे वैज्ञानिक आगे चलकर देश के बड़े वैज्ञानिक के रूप में तब्दील होंगे तथा देश के लिए एक से बढ़कर एक आविष्कार करेंगे


