

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -कपिल कुमार

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार के जिला पंचायत अध्यक्ष पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद कमिश्नर गढ़वाल ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसके बाद डीएम ने जांच के लिए कमेटी बना दी है। वहीं अब विपक्षियों को भी घेरने का मौका मिला गया है।पंचायत चुनावों के 6 महीनों के भीतर ही जिला पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रहे सुभाष वर्मा और खानपुर के विधायक उमेश कुमार ने पंचायत के विकास कार्यों में कमीशन खोरी के आरोप लगाए थे।


आरोपों की गंभीरता को देखते हुए गढ़वाल कमिश्नर ने हरिद्वार के डीएम को जांच के आदेश दिए हैं। कमिश्नर के आदेश के बाद डीएम विनय शंकर पांडे ने सीडीओ की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी भी बना दी है। भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष कि भ्रष्टाचार के आरोपों में जांच होने पर दूसरे दलों के नेताओं को भी सवाल उठाने का मौका मिल गया है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

अगर जांच निष्पक्ष हुई तो बड़ा भ्रष्टाचार उजागर होगा।- जिले की सरकार कहे जाने वाली हरिद्वार के जिला पंचायत में पहली बार भाजपा का बोर्ड बना है। जिले में विकास और ईमानदारी से काम के लिए पार्टी के बड़े नेताओं ने दावे किए थे। लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप और उनकी जांच भाजपा नेताओं को असहज जरूर कर रही है।



