
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -रूड़की

रुड़की के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रुड़की महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मोदी ने अडानी के साथ मिलकर देश का सबसे बड़ा आर्थिक घोटाला किया है। इस आर्थिक घोटाले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति का गठन की मांग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने की लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं है।


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आवाज दबाकर भाजपा महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना चाहती हैं। वहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश के साथ स्थानीय मुद्दों पर कांग्रेस मजबूतों के साथ लड़ाई लड़ेगी। झबरेड़ा विधायक एवम जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाती ने कहा कि अडानी मामले में आवाज उठाने पर भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की। यह आमजन की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। जनता के द्वारा सरकारें चुनी जाती हैं लेकिन भाजपा की सरकार जनता को दबाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप ने जनता का बीस हजार करोड़ का घोटाला किया और अब कांग्रेस सांसदों को इस मामले में अपनी बात को लोकसभा में बोलने का समय भी नही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताएगी


