
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -सलीम अहमद

स्थान -रामनगर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर पहुंचकर किया करोड़ों रुपए की योजनाओं का लोकार्पण।

एंकर- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर पहुंचे जहां पर उन्होंने रामनगर रोडवेज बस स्टेशन के अंदर करोड़ों रुपए की योजनाओं का लोकार्पण किया जिसमें रामनगर रोडवेज स्टेशन को पोर्ट बनाने और कॉर्बेट के ऑफिस को आमना गेट पर पहुंचाने और रामनगर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने को लेकर कई योजनाओं पर चर्चा की,

रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रामनगर की दर्जनों समस्याओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने रखा। जिसमें धामी ने कहा कि उन सारी योजनाओं पर अमल किया जाएगा और जल्दी ही उनको पूरा करने की कार्रवाई की जाएगी। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में हो रही चीफ साइंस एडवाइजर गोलमेज सम्मेलन को लेकर कहा कि जी-20 समिट के लिए पूरे देश भर में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बीच उत्तराखंड को तीन महत्वपूर्ण आयोजनों का अवसर दिया है। उनमें आज हो रहा गोलमेज सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है

उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड में विदेशी मेहमानों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि विदेशी मेहमानों को इसे देखकर बेहद खुशी हुई होगी और वह उत्तराखंड के इस समृद्ध संस्कृति को पूरे विश्व में पहुंचाने का काम करेंगे



