
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

जनपद उधम सिंह नगर खटीमा में कांग्रेस पार्टी के आक्रोशित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा संसद सदस्य राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए खटीमा उपजिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर सदस्यता को तुरंत बहाल करने की गुहार लगाई है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साजिश के तहत अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करने का गंभीर आरोप लगाया।


कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि पूरे देश में भय का माहौल बना कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। राहुल गांधी द्वारा सरकार के गलत कार्यों तथा जनता की आवाज को संसद में उठाए जाने से भाजपा में भय का माहौल है इसीलिए उनकी सदस्यता को रद्द कर आवाज को कुचलने का काम भाजपा सरकार कर रही है। वहीं कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद्र तथा कांग्रेस पार्टी नगर अध्यक्ष रविश भटनागर ने मीडिया से बताया कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता को अलोकतांत्रिक तरीके से रद्द किए

जाने के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर उनकी सदस्यता को बहाल किए जाने की मांग की गई है। वहीं उन्होंने कहा एक साजिश के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द कर लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया गया है।


