
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -हरिद्वार

वही सुबह दिल्ली से हेलीकाप्टर से सीधे गुुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। दोपहर में पौने तीन बजे वह ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज मैदान में सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित समारोह में भाग लेंगे। इसमें वह एमपैक्स को आनलाइन करने के साथ ही राज्य की 95 एमपैक्स में स्थापित जन सुविधा व जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन भी करेंगे।


वह कृषि एवं औद्यानिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित करने के अलावा दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण के चेक प्रदान करेंगे। सहकारिता मंत्री के हाथों 95 विकासखंडों में राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत संयुक्त सहकारी खेती के संचालन की शुरुआत भी की जाएगी। उसके बाद पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे

केंद्रीय मंत्री शाह शाम को पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां अधिकारियों के साथ बैठक के बाद दिल्ली रवाना जाएंगे।


