
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -धर्मराज/

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून-व्यवस्था बी मुरूगेशन, डीआईजी सिक्योरिटी राजेश स्वरूप, डीआईजी इंटलीजेंस डॉ वाई एस रावत, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने ऋषिकुल ऑडिटोरियम में अमित शाह मा केन्द्रीय गृह मंत्री भारत सरकार के भ्रमण के दृष्टिगत पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग में प्रतिभाग किया।अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून-व्यवस्था बी मुरूगेशन ने ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये कहा कि जिस किसी की भी ड्यूटी जिस स्थान पर लगी है, उसके सम्बन्ध में आपको अच्छी तरह पता होना चाहिये तथा कहीं पर भी संशय की स्थिति नहीं होनी चाहिये एवं कहीं पर भी कोई कमी नहीं रहनी चाहिये।डीआईजी सिक्योरिटी श्री राजेश स्वरूप ने ब्रीफिंग में कहा कि यह ड्यूटी काफी महत्वपूर्ण हैै


, जिसके लिये हमारी तैयारी उच्च स्तर की होनी चाहिये। हमें इसमें खरा उतरना है तथा इसमें त्रुटि की कहीं पर भी कोई गुंजाइश नहीं है।डीआईजी इंटलीजेंस डॉ वाई एस रावत ने कहा कि वीवीआईपी की ड्यूटी में हर प्वाइण्ट पर ध्यान देना है। इसमें कहीं पर भी बिल्कुल भी चूक नहीं होनी चाहिये तथा ड्यूटी में त्रुटि बिल्कुल भी क्षम्य नहीं है। उन्होंने कहा कि आप पहले से ही अपनी ड्यूटी को समझते हुये अपनी पूरी तैयारी रखें ताकि आपको कहीं पर भी कोई दिक्कत न हो।ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि सभी को आपसी सामंजस्य बनाते हुये वीवीआईपी की ड्यूटी को बहुत ही गंभीरता व कूल होकर करना है तथा इसमें त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं है एवं सभी अपनी-अपनी तैनाती स्थल पर समय से पहुंचना सुनिश्चित करें।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी को पूरी गंभीरता से लेना है। उन्होंने कहा कि जिस किसी भी अधिकारी आदि की ड्यूटी जिस स्थान पर लगाई गयी है, वहां जिस तरह की भी व्यवस्थायें बनाई जानी हैं, उसकी तैयारियां पूर्व में ही करना सुनिश्चित करें तथा आपको जो भी निर्णय लेने हैं, उन्हें समय पर ले लें ताकि चाहे आपको ट्रैफिक डायवर्जन करना है, बैरिकेटिंग करनी है,

उसके लिये व्यवस्था आदि बनाने के लिये पूरा समय मिल जायेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने सुरक्षा आदि से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला।इससे पूर्व एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने वीवीआईपी की ड्यूटी को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के दृष्टिगत तैनाती स्थल आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।


