
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – पूर्णागिरी

पहले चैत्र नवरात्रि के अवसर पर चंपावत जनपद के सीमांत क्षेत्र में स्थित माता पूर्णागिरि धाम में माता के दर्शन करने आने वाले भक्तों का सैलाब सा आ गया है माता सती के नाभि स्थल के रूप में पूजे जाने वाले पूर्णागिरि धाम में हर वर्ष लाखों की संख्या में तीर्थयात्री माता के दर्शन करने पहुंचते हैं इस वर्ष भी नवरात्र के पहले दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जत्थे माता पूर्णागिरी के दर्शन करने पहुंचने लगे हैं ज्ञात हो कि बीती 9 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्ण विधि विधान से पूजा पाठ कर माता पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया था,


नवरात्र के अवसर पर मेले में आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या को देखते हुए मेले में यात्रियों की सुरक्षा एवं व्यवस्था को सुचारू बनाने के हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है मेला क्षेत्र में स्थापित तीन थाने एवं सभी चौकियां फुल अलर्ट पर हैं टनकपुर पूर्णागिरि क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मेला क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात है आने वाले यात्रियों से हमारे द्वारा अपील भी की जा रही है कि अपने साथ आने वाले सभी यात्रियों का ध्यान रखें कोई भी परेशानी या अनहोनी होने के हालातों में तुरंत निकट वर्ती पुलिस चौकी एवं थाने को सूचित करें

जिससे उनको तुरंत मदद मिलेगी पहले नवरात्रि के अवसर पर धाम में दोपहर तक 40 से 50 हजार की संख्या में यात्रियों का आना हो चुका है हमारा प्रयास है कि मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए।


