
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -संदीप कुमार

स्थान -रूडकी

रुड़की के कोर कॉलेज से पिरान कलियर मार्ग पर रहमतपुर से पहले नौगजा पीर के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने सड़क किनारे खड़े बाइकसवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। वहीं टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक नाले में गिर गई और बाइक सवार व्यक्ति को गंभीर चोटे आयी हैं। वहीं मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी


और घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुँची ने यातायात को सुचारु करवाया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कोर कॉलेज से कलियर की तरफ तेज रफ्तार से छोटा हाथी वाहन आ रहा था। वहीं अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और वाहन स्वामी ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक नाले में जा गिरी जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल में टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को नाले से बाहर निकलवाया और टेम्पो स्वामी को भी उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया।


