
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -दिल्ली

देश में कोरोना संक्रमण के मामले अब तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले बढ़ते ही केंद्र सरकार भी एक्टिव हो गई है। केंद्र सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पीएम मोदी भी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसी बीच, कोरोना को लेकर आज हाई लेवल बैठक बुलाई गई है।


पीएम मोदी ने आज दोपहर साढ़े चार बजे हाई लेवल बैठक बुलाई है। बैठक में कोविड से संबंधित स्थिति और इससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
- सात हजार के पार हुए एक्टिव केस
गौरतलब है कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,134 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर अब 7,026 हो गए हैं। इस अवधि में पांच लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में एक-एक शख्स की मौत हुई है।
- अब तक कितने लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन?

देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी जारी है। भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की 220.64 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। 102.73 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। इसके अलावा 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। साथ ही 22.71 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी



