नवरात्रों पर माँ की स्तुति

नवरात्रों पर माँ की स्तुति

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -नरेश तोमर

स्थान -हरिद्वार

चैत्र नवरात्रे शुरू हो गए हैं। नवरात्रों के दिनों में माता के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है माँ चंडी देवी के मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है दुर्गा चालीसा में वर्णित है कि प्राचीन काल में शुम्भ निशुम्ब नामक राक्षस ने देवताओं और मनुष्यों पर अत्याचार किए थे उनके अत्याचार आकर देवताओं ने मां भगवती की स्तुति की असुरो का संहार करने की प्रार्थना की। माँ दुर्गा ने खम्भ रूप में दर्शन दिए देवताओं को असुरो के अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी।

म इसीलिए माँ के चंडी स्वरुप पर्वत पर विराजमान है। हमारे प्रदेश के युवा कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवरात्र के इस पूरे त्यौहार को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं। और सभी जिले के जिलाधिकारियों को एक एक लाख रुपये देकर यह नवरात्र का त्योहार मनाने के आदेश दिए हैं। माँ चंडी देवी परमार्थ ट्रस्ट के अध्य्क्ष रोहित गिरी महाराज ने कहा उत्साह और उमंग उत्सव सबके लिए मंगलकारी हो नारी ही तो नारायणी है। सच्चा उत्सव तो तभी बनेगा जब हम संकल्प लेंगे महोत्सव के साथ-साथ नारी शक्ति का सम्मान करेंगे। में मुख्यमंत्री के इस फैसले का सम्मान करता हु स्वागत करता हु। शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को एक एक लाख रुपये की धनराशि दी गई है। वही हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का कहना है। नवरात्रों को लेकर शासनादेश प्राप्त हो गया है।

प्रदेश सरकार की तरफ से प्रत्येक जिले को एक एक लाख रुपये की धनराशि दी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि नवरात्रों में मां दुर्गा के शक्ति के नो रुपों की पूजा की जाती है। हमारे उत्तराखंड में मातृशक्ति का हम सब लोग सम्मान करते हैं। मुख्यमंत्री जी का उद्देश्य यह है। की हम सभी मठ मंदिरों में मां दुर्गा के नौ दिनों को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाए।