पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता पर वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष पर गबन का लगाया आरोप

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता पर वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष पर गबन का लगाया आरोप

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -संदीप कुमार

स्थान -रूड़की

रूड़की के रामनगर स्थित निजी होटल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता कर वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उन्होंने मात्र साढ़े चार माह के कार्यकाल में 60 करोड़ रुपए का गबन किया है और उनके द्वारा इस मामले में सभी दस्तावेज भी मीडिया के सामने प्रस्तुत किए हैं। पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने 18 अगस्त 2022 को शपथ ली और इसी दिन पहली बोर्ड बैठक हुई जिसमें तीन प्रस्ताव आए जिसमें पहले प्रस्ताव में सभी का स्वागत और परिचय हुआ। दूसरे प्रस्ताव में राज्य 15वें वित्त के लिए सभी सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए और तीसरे प्रस्ताव में आभार व्यक्त किया गया

लेकिन इस बैठक में किसी तरह का कोई प्रस्ताव पास नही हुए और बिना टेंडर पास हुए कोई कार्य नहीं हो सकता। इसके बाद बिना किसी बोर्ड बैठक में पास हुए 256 कार्यों के टेंडर बिना पास किए अध्यक्ष ने अपनी मर्जी से इनके टेंडर निकाल दिए। इसके बावजूद टेंडरों का प्रकाशन 16 नवंबर को कर दिया गया और उसका संशोधन 8 दिसंबर और 19 दिसंबर के संस्करण में दिखाया गया। आरोप लगाया कि फर्जी तरीके से प्रकाशन दिखाकर 60 करोड़ रुपए की बंदरबाट की गई हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक में बिना प्रस्ताव पारित हुए कोई भी विकास कार्य नहीं कराया जा सकता। इसके बावजूद नियम विरुद्ध तरीके से टेंडर किए गए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में अभी तक किसी भी समिति का गठन नहीं हुआ और न ही किसी भी बोर्ड बैठक में बोर्ड द्वारा अध्यक्ष को किसी समिति का अधिकार नहीं दिया गया है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने सरकार से अपील की है कि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह को तत्काल निलंबित कर उक्त प्रकरण की जांच एसआईटी से कराई जाए तथा साजिश में शामिल सभी ठेकेदारों के भुगतान पर रोक लगाई जाए।