कोरोना के बाद अब इंफ्लू वेंजा वायरस को मात देगा होम्योपैथीक विभाग

कोरोना के बाद अब इंफ्लू वेंजा वायरस को मात देगा होम्योपैथीक विभाग

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -रितिक अग्रवाल

स्थान -डोईवाला

कोरोना के बाद अब इंफ्लू वेंजा वायरस को मात देगा होम्योपैथीक विभाग

वायरस संबंधी बीमारियों में होम्योपैथिक दवा होगी बेहतर व कारगरबदलते मौसम के चलते अस्पतालों में मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। इसको लेकर डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित होम्योपैथि विभाग की ओर से बीमारियों को लेकर सावधानियां व उपचार आदि की जानकारियां दी गई।जिसमें चिकित्सा अधिकारी एमडी डॉक्टर प्रियंका भारद्वाज ने बताया कि फरवरी-मार्च माह में इनफ्लुएंजा वायरस सक्रिय है।

साथ ही इसका वैरीअंट एचटू एनटू भी म्यूटेशन होता रहता है।इसके अलावा साधारण वायरस का भी असर दिखाई दे रहा है। इस वायरस से ग्रसित होकर ओपीडी में 100 से अधिक मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। इन बीमारियों के उपचार में होम्योपैथी दवाइयां बेहतर कारगर साबित हो रही हैं। जिसमें मरीजों को जल्दी आराम मिलने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। होम्योपैथी दवा से कोविड-19 व चिकन गुनिया रोग से बचाव में अच्छे नतीजे भी सामने आए हैं। डॉ प्रियंका भारद्वाज ने बताया कि वर्तमान में बढ़ते वायरस से बचाव के लिए सभी को मास्क का प्रयोग करना चाहिए,

साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आहार का इस्तेमाल करने के साथ ही अधिक से अधिक पानी, व्यायाम करने, अच्छी नींद , खानपान, सीजनल सब्जियां व तरल पदार्थों का सेवन करने से रोग मुक्त रहा जा सकता है।