संदिग्ध मौत की नहीं सुलझी गुत्थी!

संदिग्ध मौत की नहीं सुलझी गुत्थी!

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -हरीश सिंह नगरकोटि

स्थान -बागेश्वर

बागेश्वर शहर के मंडलसेरावार्ड के जोशीगाव इलाक़े में एक किरायदार के घर में एक महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है! पुलिस अभी तक इस चोहरे संदिग्ध मौत के कारणों का पर्दाफाश करने से कोसों दूर है! पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है! और विभिन्न एंगिलों से जांच करने का दावा कर रही है! दरअसल बागेश्वर शहर के मंडलसेरावार्ड के जोशीगांव में एक बन्द किरायदार के घर में 3 बच्चों व एक महिला के शव मिले हैं।

घटना के बाद से पूरे शहर में ख़ौफ़ का माहौल है! मकान मालिक व स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी! जिसके बाद वह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चों का पिता फ़रार बताया जा रहा है।वहीं प्रशासन ने बताया की स्थानीय लोगो से सूचना मिली थी की एक घर के पास काफी ज्यादा बदबू आ रही है और घर में किसी कुछ घटना होने की आशंका जताई जा रही थी। इसी को देखते हुए कोतवाली पुलिस टीम के साथ वहा पहुंचे

और दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखर होश फांकता हो गए प्रत्यक्षदर्शियों के कमरे के अंदर तीन बच्चो और एक महिला के शव पड़े हुए मिले। जिनमें काफी ज्यादा बदबू आ रही थी। उन्होंने बताया की शव करीब एक हफ्ते पहले के हो सकते है।