
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

रामनगर में 28 से 30 मार्च तक होने वाले G 20 समिट की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत खुद इस समिट की तैयारियों को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर के ढिकुली तक सभी विभागों के बीच सामंजस्य के तहत कार्य कराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी और एनएचआई को सड़कों को जल्द सही करने के निर्देश दिए गए हैं,


जिस पर त्वरित गति से कार्य भी चल रहा है इसके अलावा विदेशी मेहमानों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए इस रूट में पड़ने वाली सभी सरकारी दीवारों को उत्तराखंड के कल्चर से पेंटिंग किया गया है, साथ ही पंतनगर से रामनगर तक लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में बिजली के पोल, तारे और अवैध अतिक्रमण हटाया गया है। साथ ही रामनगर के ढिकुली में G 20 समिट के आयोजन के लिए इवेंट मैनेजर भी तैनात किए गए हैं। जहां एक स्थान पर विदेशी डेलीगेट्स की कॉन्फ़्रेंस

तो दूसरे स्थान पर कल्चरल नाइट का कार्यक्रम होना है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का कहना है कि वह स्वयं लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं और इस G 20 समिट को भव्य और दिव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।


