सेना द्वारा चौबटिया _ झूलादेवी मोटर मार्ग बंद करने से लोगों में रोष

सेना द्वारा चौबटिया _ झूलादेवी मोटर मार्ग बंद करने से लोगों में रोष

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -संजय जोशी

स्थान -रानीखेत

/सेना द्वारा चौबटिया -झूलादेवी मुख्य मोटर मार्ग को बंद किए जाने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में आक्रोश है। चौबटिया क्षेत्र के निवासियों वह ग्रामीणों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर सेना की इस मनमानी से निजात दिलाने की मांग की । तथा सड़क पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।क्षेत्र के ग्रामीणों, चौबटिया वासियों एवं टैक्सी चालकों द्वारा संयुक्त मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि सेना द्वारा पिछले छह माह से चौबटिया -झूलादेवी मुख्य मोटर मार्ग को आम नागरिकों, टैक्सियों,रसोई गैस की गाड़ी व स्कूल गाड़ियों के लिए बंद किया जा रहा है।

जिससे आम नागरिकों, ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आम जनता व पर्यटकों को भी चौबटिया गार्डन वह रानीखेत आने-जाने से रोका जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि चौबटिया में कई बार विदेशी सेना के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास होता रहा है लेकिन कभी भी आम जनता व ग्रामीणों के लिए मोटर मार्ग वह पैदल मार्ग को बंद नहीं किया गया लेकिन अब अभ्यास के नाम पर सेना के अधिकारियों द्वारा आम जनता को जगह -जगह अपनी जवानों की टुकड़ी बैठाकर परेशान किया जा रहा है।झूलादेवी-कुनेलाखेत मार्ग पर भी सेना के बड़े वाहन लगाकर आवाजाही रोकी जा रही है स्कूल वाहनों और अन्य वाहनों को रोका जा रहा है। जिससे लोगों को परेशानियां हो रही हैं।

ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, कुन्दन फर्त्याल, मनोज सती, कविंद्र मेहरा, प्रमोद गयाल,हरि प्रकाश, ललित सती,अनिल बेलवाल, सहित अन्य टैक्सी चालक व ग्रामीण मौजूद रहे

*963.