बंदरों के आतंक से निजात दिलाने में जुटा वन विभाग बंदरों को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर छोड़ा

बंदरों के आतंक से निजात दिलाने में जुटा वन विभाग बंदरों को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर छोड़ा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

चंपावत जिले में बढ़ रहे बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली है वन विभाग के द्वारा बंदर पकड़ो अभियान चलाया गया है अभियान के तहत लोहाघाट चंपावत व बूम रेंज से बंदरों को पकड़ा जा रहा है मालूम हों जिले में बंदरों के द्वारा किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया जाता है बंदरों के आतंक से किसान काफी ज्यादा परेशान है इसके अलावा बंदरों के द्वारा कई महिलाओं व बच्चों को काटकर घायल किया जा चुका है

लेखक/

लोगों के द्वारा कई बार वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग करी गई थी इसके बाद वन विभाग द्वारा बंदर पकड़ो अभियान शुरू कर दिया गया है लोहाघाट रेंज के रेंजर दीप जोशी ने बताया कि डीएफओ चंपावत के आदेश पर मथुरा से बंदर पकड़ने वाली टीम में बुलाई गई है जिनके द्वारा लोहाघाट नगर क्षेत्र से अभी तक पिंजरा लगाकर 67 बंदर पकड़े जा चुके हैं तथा अभियान जारी है उन्होंने लोगों से बंदरों की सूचना वन विभाग को देने की अपील करी ताकि टीम भेजकर बंदरों को पकड़ा जा सके वही डीएफओ चंपावत ने जानकारी देते हुए बताया अभियान के तहत अभी तक जिले से ढाई सौ बंदरों को पकड़कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है

तथा एक बंदर को पकड़ने में ₹429 का खर्च आ रहा है डीएफओ ने कहा अभियान लगातार जारी है वही बंदरों को पकड़ने से जनता काफी राहत महसूस कर रही है