स्व. सुषमा स्वराज अवॉर्ड सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, महिलाओं को अवार्ड देकर किया गया सम्मानित

स्व. सुषमा स्वराज अवॉर्ड सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, महिलाओं को अवार्ड देकर किया गया सम्मानित

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -काशीपुर

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की तरफ से स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली हो 100 के करीब महिलाओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। आपको बताते चलें कि देश के विभिन्न स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के द्वारा दिवंगत स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड सम्मान समारोह के आयोजन की शुरुआत की गई थी। इसी के तहत काशीपुर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बाजपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य कर रहीं महिलाओं को दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज स्मृति सम्मान से सम्मानित किया।

इस दौरान मेयर ऊषा चौधरी, सीओ काशीपुर वंदना वर्मा, सीमा चौहान, नमिता गुप्ता, तीन तलाक के खिलाफ देश भर की महिलाओं की आवाज बुलंद करने वाली सायरा बानो, उर्मिला पाठक, उर्बशी दत्त बाली, प्रेमा विश्वास(पैरा ओलंपियन) गंगावती, रेखा मेहता, प्रियंका, निर्मला मेहता, कविता, प्रियंका चौधरी, लक्ष्मी, मनदीप कौर, पूजा प्रजापति, अनीता दुबे, नूपुर गुप्ता,गीता पपोला,रोशनी, सोनिया कश्यप समेत करीब 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री रेखा कुमारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें महिला कल्याण पर दिवंगत नेता के सपने को साकार करने की दिशा में काम कर रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वराज स्वराज भारतीय मूल्यों और शालीनता की प्रतिमूर्ति थीं

जिन्हें राजनीति में अजातशत्रु महिला राजनेता भी कहा जाता था। उन्होंने कहा कि स्व. सुषमा ने देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बेबाक़ी से अपनी बात दुनिया के सामने रखी। उन्होंने कहा, ‘‘जो सपना दिवंगत सुषमा स्वराज ने महिलाओं के लिए देखा था,