
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -नरेश तोमर

स्थान -हरिद्वार

महिला दिवस के मौके पर हरिद्वार में महिलाओं को शारीरिक रूप से मजबूत और स्वस्थ रहने के लिए योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि योग प्राचीन काल से स्वस्थ जीवन जीने का प्राकृतिक तरीका रहा है। इसकी उत्पत्ति भारत में हुई और अब यह दुनिया भर में लोकप्रिय है। बाबा रामदेव और नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज सभी तरफ योग सफल हो गया है


योग, पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए फायदेमंद है। लेकिन कुछ योगासन हैं जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए अधिक उपयोगी हैं ये सभी बहनों के लिए जरूरी है योगाचार्य देवप्रिया ने बताया कि महिला अपने जीवन में विभिन्न चरणों से गुजरती है। बचपन से यौवन तक, फिर मातृत्व से रजोनिवृत्ति तक । इन सभी चरणों में वह अलग-अलग भूमिकाएँ निभाती है महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान कई बदलाव और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का अनुभव होता है।

गर्भावस्था, मातृत्व और रजोनिवृत्ति जैसे नाजुक चरण कुछ महिलाओं के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। इसके अलावा, महिलाएं स्वभाव से संवेदनशील होती हैं, इसलिए उनके मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। साथ ही योग महिलाओं को शारीरिक मजबूत बनाने में कारगर है


