
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -जसवीर सिंह

स्थान -लक्सर

खबर लक्सर से हैं लक्सर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ हैं।
लक्सर के ढाढेकी गांव से लापता 17 वर्षीय किशोर का शव एक महीने बाद पुलिस ने बरामद कर लिया है। हत्या के बाद उसका शव गांव के नवनिर्मित मकान आंगन में गड्ढा खोदकर दबा रखा था। मामले में युवक, उसका दोस्त तथा मृतक के परिवार की महिला सदस्य अभी पुलिस की हिरासत में है। 6 फरवरी की रात लक्सर के ढाढेकी गांव निवासी सेठपाल का बेटा कुलवीर (17 साल) संदिग्ध स्थिति में घर से लापता हो गया था। सुबह को उसके माता व पिता नीमबेहोशी की हालत में पड़े मिले थे, जबकि परिवार के उससे छोटे सदस्य ठीकठाक थे। कई दिन की तलाश के बाद उसका पता नही चला, तो सेठपाल ने कोतवाली में अज्ञात पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।


शुरू में पुलिस मान रही थी कि कुलवीर किसी बात पर नाराज होकर गया है, और गुस्सा शांत होने पर खुद घर आ जाएगा। फिर भी पता नही चला, तो गांव के लोगों ने पुलिस से मिलकर अनहोनी की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने भी इसे महज गुमशुदगी न मानते हुए गंभीरता से विवेचना शुरू की। विवेचना में गांव के युवक का सेठपाल के परिवार की महिला सदस्य के साथ प्रेम प्रसंग का पता चला। इस पर पुलिस ने युवक, उसके एक दोस्त और पीड़ित परिवार की महिला सदस्य को हिरासत में ले लिया। सख्ताई से पूछताछ करने के बाद रविवार शाम एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव पहुंचकर कुलवीर का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने जिस युवक को हिरासत में लिया था, उसने गांव की आबादी से सटी अपनी जमीन पर नया घेर बनवाया था। वहां अभी तक कोई रह नही रहा था। बताया गया है

कि 6 फरवरी की रात में ही कुलवीर की हत्या करके शव घेर में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया था। शव की बरामदगी होने के बाद उसे पोस्टमार्टम करने के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। सीओ लक्सर मनोज ठाकुर ने बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ कर हत्या के कारणों बारे में और जानकारी जुटा रही है


