डीआरएम ने लालकुआँ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

डीआरएम ने लालकुआँ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -मुन्ना अंसारी

स्थान -लालकुआ

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल प्रबंधक रेखा यादव ने निरीक्षण यान से लालकुआँ रेलवे स्टेशन का गहनता से निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के शौचालय, टिकट घर, पार्किंग स्थल, रेलवे के खस्ताहाल उपकरणों का निस्तारण सहित रेलवे की खाली पड़ी भूमि पर पार्किंग का विस्तार किये जाने के निर्देश दिये

वही यात्रियों की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए पैदल पुल के चौड़ीकरण किये जाने के निर्देश दिये वही पैदल पुल के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर विधुत स्वचलित सीढ़ी को बनाये जाने के निर्देश दिये ।इसके साथ ही पुराने टिकट घर को प्रयोग में लाये जाने की बात कही वही रेलवे की भूमि को आवश्यकता पड़ने पर कब्जे में लेने की बात करते हुए

रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के आसपास अवैध रूप से लगे होर्डिंगों को तत्काल हटाये जाने के दिशा निर्देश दिये । वही रेलवे स्टेशन के आसपास में खाली स्थानो पर साफ सफाई करने के निर्देश दिये