
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

Haldwani News: नशे के लिए चोरी करना अब आम बात हो गई है। अब नशेड़ी खुद अपने जान-पहचान वालों को टारगेट बना रहे है। विगत दिवस हल्द्वानी कोतवाली में बद्रीपुरा आकांक्षा पत्नी सूरज थापा ने तहरीर देते हुए कहा कि उसके घर की अल्मारी में रखें गहने चोरी हो गये है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी एसएसपी पंकज भटट के निर्देश पर चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम गठिन की गई। साथ ही पुलिस ने अपने मुखबिरों को भी लगाया। चोरी वाली जगह के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने खंगालना शुरू किया।


तभी पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक रूपनगर की ओर जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल वहां पहुंची। इस दौरान पुलिस को देख दोनों रूपनगर को जाने वाले रास्ते को भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें एक स्कूल के पास पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम योगेश लोहनी पुत्र स्व दीप चन्द्र लोहनी निवासी 604 बद्रीपुरा हल्द्वानी, जबकि दूसरे ने अपना नाम सागर परमार पुत्र राजकुमार परमार निवासी गली नंबर 02 शिव विहार कठघरिया मुखानी बताया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में योगेश के पास से एक अंगूठी, टॉप्स व एक आईफोन बरामद हुआ जबकि सागर के पास एक मंगलसूत्र, बछुए बरामद हुए। दोनों ने बताया कि वह आकांक्षा उर्फ माही दीदी को काफी समय से जानते है। आकांक्षा दी के घर पर भी आना-जाना भी था। दोनों नशे के आदि है।

होली पर उनके पैसे खत्म हो गये थे। इसलिए नशा के लिए पैसों की जरूरत थी, ऐसे में दोनों ने आकांक्षा घर से अलमारी में अंदर रखें सोने के जेवर चुराए थे जिन्हें वह बेचने के जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया


