
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट होली पर्व समाप्त होने के बाद घर आए प्रवासियों का लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है जिसको देखते हुए उत्तराखंड रोडवेज परिवहन निगम ने भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इस दौरान कई लोगों ने टैक्सियों से भी सफर किया।


शनिवार को सुबह से ही रोडवेज स्टेशन में मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले प्रवासियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। बस आते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में कई बार धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान कई लोग टैक्सी में भी बैठे। रोडवेज के स्टेशन प्रभारी राजेंद्र फर्त्याल ने बताया कि होली के बाद भीड़ को देखते हुए रुटिन के अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। जिसमें दिल्ली के लिए पांच बस, देहरादून के लिए तीन, गुरुग्राम एक, ऋषिकेष एक, बरेली चार, काशीपुर एक और हल्द्वानी के लिए एक बस का संचालन किया गया है।

फर्त्याल ने बताया कि जरुरत पड़ने पर अन्य बसों का भी संचालन किया जाएगा। यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करने दिया जाएगा


