लाखों के जेवर व दो बच्चों संग महिला फरार परिजनों ने पुलिस से महिला को ढूंढने की लगाई गुहार

लाखों के जेवर व दो बच्चों संग महिला फरार परिजनों ने पुलिस से महिला को ढूंढने की लगाई गुहार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट के प्रेम नगर पाटन क्षेत्र की एक 27 वर्षीय महिला अपने घर से 52 तोला सोना , नकदी व अपने दो बच्चों संग फरार हो गई महिला के परिजनों के द्वारा लोहाघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कर जल्द से जल्द महिला व बच्चों को ढूंढने की गुहार लगाई है परिजनों के मुताबिक महिला के सास ससुर अपना इलाज कराने के लिए दिल्ली गए हुए थे घर पर महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ थीं महिला का पति अस्वस्थ चल रहा था इसका फायदा उठाते हुए महिला ने अपने पति को दवा की ओवरडोज देकर घर में रखे अपनी ननद व सांस का सोना और नकदी अन्य सामान लेकर अपने 7 व 9 वर्ष के दो बेटों के साथ फरार हो गई

परिजनों के मुताबिक महिला 52 तोला सोना व हजारों की नकदी अपने साथ ले गई है लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि पुलिस के द्वारा महिला व उसके दो बच्चों को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं महिला को ढूंढने में एसओजी व साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है जल्द महिला व उसके बच्चों को ढूंढ लिया जाएगा वही महिला के परिजनों के द्वारा नगर के एक व्यापारी पर शक जताया गया है जिसका महिला के घर काफी आना-जाना था जिसकी जांच भी पुलिस के द्वारा करी जा रही है

वहीं पुलिस ने महिला के फेसबुक व इंस्टाग्राम से कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटा ली है मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है वहीं शनिवार को नगर के लोगों व महिला के परिजनों ने लोहाघाट थाने आकर महिला को जल्द ढूंढने की मांग पुलिस से करी है