-चारधाम यात्रा जिलाअधिकारी ने किया यमनोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण

-चारधाम यात्रा जिलाअधिकारी ने किया यमनोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर –दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा जिलाअधिकारी ने किया यमनोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण
एकर – यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया अप्रैल माह से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा में पिछले साल की अपेक्षा इस साल अधिक तीर्थ यात्रियों की आने की संभावना है। जिसे देखते हुए यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने को लेकर जिलाधिकारी ने सभी गतिमान कार्यों को युद्ध स्तर पूरा करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यमुनोत्री धाम में काफी कुछ कार्य कर लिए गए है। जो कार्य शेष है उनको ससमय पूरा करने के निर्देश सम्बंधित विभागों को दिए गए है।यमुनोत्री हाइवे का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने यात्रा पड़ाव रानाचट्टी के पास पड़ा मलबा को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

साथ ही सड़क मार्ग को चौड़ीकरण करने को कहा।जिलाधिकारी ने फूलचट्टी के समीप सड़क मार्ग का निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से शुरु करने के निर्देश कार्यदायी संस्था रानी कंस्ट्रक्शन को दिए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत को यात्रा पड़ाव के साथ ही जानकीचट्टी में रास्तों, नालियों,शौचालयों की सफाई करने के अलावा यमुनोत्री पैदल मार्ग एवं सभी शौचालयों की स्वच्छता पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। साथ ही पैदल मार्ग पर घोड़ा खच्चरों के लीद निस्तारण के लिए छोटे छोटे लीद पिट बनाने को कहा। यमुनोत्री धाम में स्नान घाट एवं चेंजिंग रूम का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने फूलचट्टी में यात्रियों की सुविधा के लिए एक शौचालय निर्माण करने के निर्देश सुलभ को दिए।जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर क्षतिग्रस्त रेलिंग को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। धाम मे जानकीचट्टी एवं प्रमुख यात्रा पड़ावों पर बिजली की आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए। उरेड़ा को जानकीचट्टी एवं यमुनोत्री पैदल मार्ग पर प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सोलर लाइट स्थापित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने हनुमान चट्टी औऱ फूलचट्टी में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए दो सौलर लाइट लगाने के निर्देश परियोजना अधिकारी उरेड़ा को दिएजिलाधिकारी ने कहा कि यमुनोत्री धाम के सभी पड़ाव में पेयजल की आपूर्ति सुचारू रखी जाए। साथ ही यमुनोत्री, जानकीचट्टी,फूलचट्टी घोड़ा पड़ाव के पास घोड़ा खच्चर को गर्म पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जल संस्थान को दिए।