
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान – हल्द्वानी

नकल विरोधी कानून को लेकर कल हल्द्वानी में भाजपा युवा मोर्चा एक बड़ी आभार रैली करने जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार किया जाएगा, आभार रैली की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने बताया कि नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले से 10 हजार युवा कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताएंगें।


भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड देश में पहला ऐसा प्रदेश है जहां सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बना है, युवाओं के भविष्य को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह कानून बनाया है लिहाजा युवा उनका आभार करने के लिए बेहद उत्साहित है, इसलिए कल रामलीला मैदान में युवा आभार रैली आयोजित की जा रही है।

वही भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए नकल विरोधी कानून से माफियाओं को खत्म करने का काम किया गया है इसलिए भाजपा युवा मोर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आभार रैली का आयोजन कर रही है


